फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two lakh rupees cheated in the name of sending to Australia

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated in the name of sending to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऑस्ट्रेेलिया भेजने के नाम पर युवक से दो लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बलड़ी निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास गांधी नगर करनाल निवासी हरविंद्र सिंह का फोन आया। उसने कहा कि उसके लड़के हरमनप्रीत सिंह को वह सात लाख रुपये में आस्ट्रेलिया भेज देगा। उसने कहा कि उसके रिश्तेदार का आस्ट्रेलिया में होटल है। वहां पर काम दिलवा देगा। ऐसे में वह उसके झांसे में आ गया और 2 मार्च 2022 को उसने आरोपी हरविंद्र सिंह को दो लाख रुपये दे दिए। बाकी पांच लाख रुपये बाद में देने थे। आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए उसे ढाई लाख रुपये का चेक भी दिया। पैसे लेने के बाद छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपी ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए कुछ नहीं किया और अब उसके बेटे का पासपोर्ट उसे वापस दे दिया।
विज्ञापन

पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी हरविंद्र सिंह ने पैसे लेने से पहले आस्ट्रेलिया न भेजे जाने पर सारे पैसे ब्याज सहित लौटाने की बात की थी, लेकिन जब आरोपी ने उसे पासपोर्ट लौटा दिया। उसने अपने पैसे मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- लखबीर सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-13 करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed