फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two killed, four injured in road accidents

Karnal News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents
विज्ञापन


सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। रोजाना सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। लापरवाही व तेज रफ्तार के चलते विभिन्न स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना बिलासपुर एरिया के मुगलवाली गांव के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। जिला कुरुक्षेत्र के थाना बबैन क्षेत्र के घिसरपड़ी गांव निवासी कमल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुगर मील शाहबाद में में नौकरी करता है। वह अपने मामा बिलासपुर के चौली गांव निवासी वेद प्रकाश के घर मां बबली को लेकर शादी समारोह में गया था। वहां से उसके मामा वेद प्रकाश अपनी बाइक से उनकी मां बबली व नानी केला रानी को मंधार गांव से दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। उनके पीछे वह बाइक पर जा रहे था। सुबह जब मुगलवाली अड्डे से कुछ दूरी पर अली शेरपुर माजरा की तरफ पुलिया के पास पहुंचे। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने गलत दिशा में आकर उसके मामा वेद प्रकाश की बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार उसकी मां बबली देवी व नानी केला रानी सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों सहयोग से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी नानी केला रानी की मौत हो गई। उनकी मां बबली देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी
विज्ञापन




थाना छप्पर क्षेत्र में जंझेड़ा रोड पर सैर कर रहे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्मी भंभौल निवासी लाल सिंह की मौत हो गई। भंभौल निवासी गुरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 73 वर्षीय लाल सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। वह रोज शाम के समय भंभौल से जंझेड़ा जाने वाली सड़क पर सैर करते थे। 30 नवंबर की शाम सैर के दौरान जंझेड़ा की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी बाइक चालक की पहचान आहलूवाला गांव के देशराज के तौर पर हुई। हादसे में चोट लगने पर पिता को पीजीआई रेफर कर दिया। वह उनको पंचकूला के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे रोड जगाधरी पर एक होटल के सामने दो कारों की टक्कर में तीन दोस्त घायल हो गए।जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। सावनपुरी निवासी जयप्रकाश मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। उसका लड़का 20 वर्षीय कुणाल कृष्ण मल्होत्रा 30 नवंबर की रात को अपने दोस्त आशिफ के साथ कार से अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए गिफ्ट लेने जा रहा था। कार आशिफ चला रहा था। उसका एक और दोस्त विक्की साइड में बैठा था। कुणाल कृष्ण मल्होत्रा पीछे वाली सीट पर बैठा था । रात करीब 11.30 बजे होटल के नजदीक से सड़क पार करने लगे। यमुनानगर की तरफ से एक काले रंग की क्रेटा कार चालक ने कार को साइड से टक्कर मार कर क्षति ग्रस्त कर दिया। हादसे में कुणाल कृष्ण मल्होत्रा व उसके दोस्तों को चोटे लगी। राहगीर तीनों को सिविल अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने उनके लड़के को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जबकि अन्य दो को उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed