फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two ITIs on the verge of closure

Karnal News: बंद होने के कगार पर दो आईटीआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two ITIs on the verge of closure
कई ट्रेड पर भी बंदी की तलवार, 71 फीसदी सीटें खाली, 12 निजी आईटीआई में महज 29 और सरकारी नौ संस्थानों में हुए 87 प्रतिशत दाखिले
विज्ञापन

- 31 अगस्त को पोर्टल हुआ बंद, चार चरण के बाद एक माह तक ओपन काउंसिलिंग की दाखिला प्रक्रिया चली



गगन तलवार

करनाल। कौशल विकास के लिए सरकार स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में भले ही बदलाव कर रही है, लेकिन कौशल के लिए पहचाने जाने वाले संस्थानों में विद्यार्थियों का रुझान कम हुआ है। आईटीआई में इस बार उम्मीद के अनुसार दाखिले नहीं हुए हैं। ऐसे में सीटें न भर पाने के कारण जिले के दो निजी संस्थान और सभी निजी व राजकीय संस्थानों के कई ट्रेड बंद होने के कगार पर हैं, क्योंकि निजी संस्थानों में 71 फीसदी सीटों पर दाखिला लेने कोई नहीं पहुंचा है। ऐसे में ये सीटें इस सत्र में रिक्त ही रहेंगी।

विभाग की ओर से दाखिले के लिए 31 अगस्त को पोर्टल बंद कर दिया गया है। चार चरण और करीब एक माह तक ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए गए। इसके बाद भी 12 निजी संस्थानों में महज 29 और नौ राजकीय संस्थानों में 87 फीसदी सीटों पर ही दाखिला हो पाया। आंकड़ों पर नजर डालें तो राजकीय संस्थानों की 3316 सीटों में 438 और निजी संस्थानों की 984 सीटों में 691 रिक्त हैं। ऐसे में इन संस्थानों के प्रबंधन भी चिंता में हैं। कुछ संस्थानों के प्राचार्यों की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर एक बार फिर पोर्टल खोलने की मांग की भी गई है, लेकिन अब दोबारा पोर्टल खुलना मुश्किल है।
विज्ञापन




विंग्स और संत निक्का सिंह आईटीआई की शत-प्रतिशत सीटों पर दाखिला

जिले में तीन निजी संस्थान ऐसे भी हैं, जिनकी सीट और दाखिले का रिकाॅर्ड निदेशालय के पोर्टल पर भी उपलब्ध नहीं है। इनमें वीपीआई आईटीआई, रिशल सिंह आईटीआई भादसों और गोल्डन वैली घीड़ शामिल हैं। अन्य संस्थानों की स्थिति देखें तो दो संस्थान विंग्स और संत निक्का सिंह आईटीआई की शत-प्रतिशत सीटों पर दाखिला हुआ है। जबकि अन्य निजी आईटीआई की एक तिहाई सीट ही भर पाई हैं। करनाल में राजकीय महिला आईटीआई ही ऐसी है, जिसकी एक सीट रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय आईटीआई की स्थिति

आईटीआई

कुल सीट
रिक्त सीट

निसिंग

484
116

असंध

272
99

जांबा

136
57

करनाल

1336
53

इंद्री

128
37

बल्ला

264
34

घरौंडा

248
32

तरावड़ी

108
09

करनाल महिला
340
01

कुल

3316
438



निजी आईटीआई की स्थिति

संस्थान


कुल सीट
रिक्त

गुरु ब्रह्मानंद रायपुर रोड़ान
172
172

करनाल आईटीआई कुंजपुरा
128
128

वंडरवैली बड़ागांव

268
202

बीबीएन आईटीआई चिड़ाव मोड़
80
73

भारत आईटीआई सीदपुर

60
54

विनायक आईटीआई काछवा
80
43

रामरिषी आईटीआई सालवन
60
19

विंग्स आईटीआई करनाल
88
0

संत निक्का सिंह आईटीआई
48
0

कुल


984
691



फोटो-- 112

दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हो चुकी है। यदि विभाग की ओर से दोबारा पोर्टल खोला जाता है तो दाखिला हो पाएगा। अन्यथा जिन संस्थानों की सीट रिक्त रह गई हैं, वे इस सत्र में खाली ही रहने की उम्मीद है।
- जसविंद्र संधु, दाखिला प्रभारी, आईटीआई निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed