फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two including a monk arrested with ganja

Karnal News: गांजे के साथ साधु समेत दो धरे

Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two including a monk arrested with ganja
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक साधु समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 218 ग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी किराये की गाड़ी से हरिद्वार से गांजा लेकर आए थे।

प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम बड़ागांव रोड पर मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सुचना मिली कि सुरेंद्र शर्मा व साधू मंगल गिरी निवासी शिव मंदिर चौचड़ा नशीला पदार्थ बेचते हैं। दोनों किराये की गाड़ी से हरिद्वार से चलकर घीड़ होते हुए अपने गांव चौचड़ा जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम ने गांव घीड व बड़ागांव के बीच निर्माणाधीन फैक्ट्री के नजदीक नाकाबंदी की। यहां कुछ समय बाद एक कार आती दिखाई दी। अगली सीट पर साधू बैठा दिखाई दिया। एनडीपीएस एक्ट के नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी इंद्री सोनू नरवाल की मौजूदगी में गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


इस पर आरोपियों के कब्जे से 218 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच थाना कुंजपुरा की टीम को सौंप दी गई है। प्रभारी विरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हों ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed