{"_id":"654aab3156ee3f7fbb0ff5dc","slug":"two-illegal-sweet-factories-raided-material-seized-karnal-news-c-18-knl1008-259235-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो अवैध मिठाई की फैक्ट्रियों पर छापा, सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो अवैध मिठाई की फैक्ट्रियों पर छापा, सामग्री जब्त
विज्ञापन
दो अवैध मिठाई की फैक्ट्रियों पर छापा, सामग्री जब्त
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का नहीं दिखा पाए प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/निसिंग। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को निसिंग के गुल्लरपुर गांव में अवैध रूप से चल रही दो मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों में छापा मारा। जहां पर विभाग की टीम ने टीम ने ब्राउन बर्फी, सफेद बर्फी व मिल्क केक के पांच सैंपल भरे। फैक्टरी संचालक की ओर से विभाग को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का प्रमाणपत्र न दिखा पाने के कारण सामान को कब्जे में ले लिया है।
टीम के इंचार्ज निरीक्षक बली राम, एसआई सत्यपाल, तरुण, महिंद्र सीआईडी, खाद्य सुरक्षा विभाग से डाॅ. संदीप, सुरेंद्र व प्रवीन आदि टीम के सदस्यों ने यह कार्रवाई की। डाॅ. संदीप ने बताया कि गुल्लरपुर गांव में पिछले कई वर्षों से चल रही फैक्टरी में मिठाई, बर्फी, मिल्क केक आदि के सैंपल लिए गए। इसके साथ सामान को सील कर दिया गया है। नमूनों की जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी संचालक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाया, इसलिए सामान जब्त कर दिया है। एक दिन पहले भी विभाग की टीम ने इंद्री रोड पर एक घी की फैक्टरी पर छापा मारकर सैंपल भरे थे।
फैक्टरी में ये सामान मिला
250 किलो मिल्क केक, 250 किलो सफेद बर्फी, 250 किलो, 30 टिन गगन घी, 450 किलो चीनी, 300 किलो सूजी व 500 किलो गुटका मिला।
मेरठ रोड पर छापे में 14 सिलिंडर किए जब्त
जिले में निसिंग की दो फैक्ट्रियों सहित करनाल के मेरठ रोड पर जीत स्वीट्स पर भी छापा मारा। जहां बड़ी मात्रा में मिठाइयां बनाई जा रही थी। टीम ने वहां से अवैध रूप से रखे गए 14 गैस सिलिंडर जब्त किए और रसगुल्ले, गुलाब जामुन व मावा का सैंपल भरा।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को देखते हुए सीएम फ्लाइंग व खाद्य विभाग की टीम नकली खाद्य पदार्थ बनाने वाले लोगों पर छापा मारकर कार्रवाई करने में लगी है। गुल्लरपुर गांव में बर्फी, मिल्ककेक बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा है। मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें लैब में भेजा जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट आने पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बली राम, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग, करनाल