{"_id":"614b97b58ebc3e0386088027","slug":"two-illegal-colonies-three-dhabas-demolished-karnal-news-knl841094198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अवैध कॉलोनियां, तीन ढाबों को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अवैध कॉलोनियां, तीन ढाबों को किया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार ने बुटाना थाना पुलिस के साथ नीलोखेड़ी क्षेत्र में पांच एकड़ में बन रही दो अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ-साथ हाईवे से सटे तीन ढाबे ध्वस्त कर दिए। ये कॉलोनियां अस्वीकृत क्षेत्र में बिना अनुमति बनाई गई थी, जबकि तीनों ढाबे हरित पट्टी की सीमा में बनाए गए थे।
जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार को नीलोखेड़ी की किसान बस्ती के निकट 1.5 एकड़ भूमि पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर बुधवार को बुटाना थाना पुलिस को साथ लेकर इस कॉलोनी में पहुंचे और जेसीबी से एक शेड सहित सभी डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही हाईवे पर हैफेड गोदाम के पास 3.5 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही एक और अनाधिकृत कॉलोनी पर नजर पड़ी तो उसे भी अनाधिकृत पाया गया। यहां भी एक चहारदीवारी, डीपीसी, सीवरेज, बिजली के खंभे आदि तोड़ दिए गए। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की हरित पट्टिका क्षेत्र में बने तीन ढाबे भी निशाने पर आए।
इन तीनों ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी विक्रम कुमार ने बताया कि हरित पट्टी में किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील है कि यदि ऐसा कोई अवैध निर्माण होता दिखे तो इसकी सूचना तत्काल डीटीपी कार्यालय व जिला प्रशासन को दी जाए।