फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two groups clash at Civil Hospital, nine people taken into custody

Karnal News: नागरिक अस्पताल में दो गुटों का उत्पात, नौ लोग लिए हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash at Civil Hospital, nine people taken into custody
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को गांव मक्कू माजरा के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों के युवकों ने अस्पताल परिसर और बाहर सड़क पर उत्पात मचाया। करीब दो घंटे के अंतराल में तीन बार दोनों गुट भिड़े। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव मक्कू माजरा के कृष्ण लाल ने बताया कि वह गाड़ी चलाते हैं। काम से आने के बाद घर के पास ही गाड़ी खड़ी करते हैं। वीरवार की रात को इंद्री से आए थे। गाड़ी पार्क करने लगे तो पड़ोस के युवकों ने उनसे अभद्रता और हाथापाई की। परिवार के लोग आए तो उनसे मारपीट की। झगड़े में उनके परिवार के पांच लोगों को चोटें आईं। शुक्रवार को सुबह वे नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग यहां पहुंच गए। आरोप है कि उनके साथ कुछ आईटीआई के छात्र भी थे। उन्होंने मेडिकल कराने से पहले ही उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाले कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। जांच अधिकारी राजेश और कृष्ण ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सरकारी अस्पताल में झगड़ा व हमला करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी
शुक्रवार को अस्पताल में विवाद होने के बाद अस्पताल परिसर में स्टाफ व मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्राॅमा सेंटर के बाहर झगड़ा होने से करीब एक घंटे तक स्टाफ भी अंदर काम नहीं कर पाया। इसके बाद काफी देर तक झगड़ा अस्पताल के बाहर भी होता रहा। यहां मारपीट के बाद कुछ आरोपी गलियों से निकल कर भाग गए। झगड़े की वजह से सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि झगड़े के दौरान किसी मरीज को चोट नहीं आई।


काली कार से बरामद हुए 10-12 डंडे
विवाद के बाद पीड़ित पक्ष व अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक काली कार की जांच की। इसमें से 10-12 डंडे बरामद हुए। इसके बाद जब आरोपी दोबारा मारपीट करने आए तो उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed