जेल में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों का इलाज जेल अस्पताल में ही चल रहा है। जेल डीएसपी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सोमवार दोपहर के समय जेल में फोन करने को लेकर सिवाह गांव के दो गुट के बंदी आपस में भिड़ गए। जेल में चले लात घुसों से जेल के अंदर अन्य बंदी घबरा गए और अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि पानीपत के गांव सिवाह के युवक हत्या के मामले में करनाल जेल में हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। जब तक जेल प्रशासन के जवान उनका बीच बचाव करते कई युवक घायल हो गए थे। घायलों को जेल अस्पताल में ही दाखिल कराया गया। वहीं, सुरक्षा कर्मचारियों ने आनन फानन में दोनों पक्षों को शांत किया। देर शाम जेल प्रशासन की ओर से मारपीट के मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। इस बारे में जेल अधीक्षक शेर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के लोगों में आपसी मामूली मारपीट हो गई थी। कुछ देर बाद ही उन्हें काबू कर लिया था। कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है।
नारायण सांई की निगरानी बढ़ाई
गौरतलब है कि आशाराम के पुत्र नारायण सांई करनाल जेल में है। जेल में हुए झगड़े को देखते हुए जेल प्रशासन ने नारायण सांई की निगरानी व सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका न हो। बता दें कि नारायण सांई को सामान्य बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों का दावा है कि विवाद के चलते जेल में सुरक्षा कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।