फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two group try to fight in jail

जेल में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल

Tue, 16 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो /करनाल। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

घायलों का इलाज जेल अस्पताल में ही चल रहा है। जेल डीएसपी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

सोमवार दोपहर के समय जेल में फोन करने को लेकर सिवाह गांव के दो गुट के बंदी आपस में भिड़ गए। जेल में चले लात घुसों से जेल के अंदर अन्य बंदी घबरा गए और अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि पानीपत के गांव सिवाह के युवक हत्या के मामले में करनाल जेल में हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इसी को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। जब तक जेल प्रशासन के  जवान उनका बीच बचाव करते कई युवक घायल हो गए थे। घायलों को जेल अस्पताल में ही दाखिल कराया गया। वहीं, सुरक्षा कर्मचारियों ने आनन फानन में दोनों पक्षों को शांत किया। देर शाम जेल प्रशासन की ओर से मारपीट के मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। इस बारे में जेल अधीक्षक शेर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के लोगों में आपसी मामूली मारपीट हो गई थी। कुछ देर बाद ही उन्हें काबू कर लिया था। कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन

नारायण सांई की निगरानी बढ़ाई

गौरतलब है कि आशाराम के पुत्र नारायण सांई करनाल जेल में है। जेल में हुए झगड़े को देखते हुए जेल प्रशासन ने नारायण सांई की निगरानी व सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका न हो। बता दें कि नारायण सांई को सामान्य बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों का दावा है कि विवाद के चलते जेल में सुरक्षा कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed