फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two girls from Karnal of Haryana returned safely from Ukraine

करनाल: डबल किराया भरकर यूक्रेन से सुरक्षित लौटीं दो बेटियां, परिवार ने किया स्वागत, खिलाई मिठाई 

Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 12:48 AM IST
सार

लौटने के बाद उन्होंने कहा कि वहां हालात सामान्य थे लेकिन यहां परिवार चिंतित थे, यूनिवर्सिटी चार तक लगनी थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के बाजारों में ब्लैक मार्केट स्टॉक करने की परंपरा नहीं है इसलिए सामान्य दामों पर ही सामान मिलता रहा। लेकिन मलाल है कि हमारे कुछ साथी वहां रह गए हैं। 

विज्ञापन
Two girls from Karnal of Haryana returned safely from Ukraine
सेक्टर-13 निवासी भव्या जैन और हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवानी खुराना करनाल पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हरियाणा के करनाल की दो बेटियां सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं। बेटियों के लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनका स्वागत किया और मिठाई बांटी। बेटियों ने कहा कि जब तक वे वहां थी, तब तक हालात सामान्य रहे। अब स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण हुई है। परिवार की चिंता और वहां के हालात के कारण दोगुना किराया देकर वे अपने देश लौटी हैं लेकिन मलाल है कि हमारे कुछ साथी वहां रह गए हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर-13 निवासी भव्या जैन और हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवानी खुराना करनाल पहुंची हैं। दोनों यूक्रेन की डेनिप्रो सिटी में रहती थी और डेनिप्रो मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि इनकी सहपाठी दयाल सिंह कॉलोनी की अकांक्षा ग्रोवर करनाल नहीं आ पाईं।
विज्ञापन


भव्या जैन ने बताया कि मंगलवार को वे हॉस्टल से निकली थी, बस से किव गए। किव से शारजा फ्लाइट से गए। यहां एयरपोर्ट पर 15 घंटे का होल्ड था। इसके बाद शारजा से दिल्ली बुधवार देर शाम को पहुंचे। यहां वे रात को अपनी बहन दिव्या के घर रहीं और गुरुवार को करनाल लौटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वहां रह गए सरकार उन्हें जल्द वापस लाए  
हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवानी बुधवार देर रात करनाल आ गई थी। उन्होंने बताया कि जब वे वहां से चले थे उस समय माहौल ठीक था, अब स्थिति तनावपूर्ण हुई है। जब हमारी फ्लाइट टेकऑफ हुई तो हालात बिगड़ने शुरू हो गए थे। अब सभी फ्लाइट भी रद्द कर दी गई हैं। परिवार के साथ अब वह खुश हैं। जो साथी वहां रह गए हैं, वह उनके संपर्क में हैं और उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार से मांग की है। 

माहौल सामान्य रहा लेकिन युद्ध की चर्चाएं होने लगी थी 
भव्या के अनुसार 10 दिन पहले हॉस्टल में वॉर को लेकर बातें होने लगी थी। टीवी पर भी आ रहा था। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी फोन पर जानकारी दी। उस समय वहां के लोगों का व्यवहार भी सामान्य ही था। ऐसा कुछ नहीं लग रहा था कि कहीं युद्ध की स्थिति है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बना है।

इस ग्रुप में अंबेसी के नोटिस और मैसेज भी शेयर करते थे। कक्षा में 16 विद्यार्थी हैं, जबकि बैच में एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं। सभी अलग-अलग देश से हैं। अंबेसी के निर्देश पर ही वापस आने की योजना बनाई। इससे पहले हम सामान्य तरीके से ही रह रहे थे। 

जून में परीक्षाओं के बाद घर आने की थी योजना 
दिसंबर 2021 में ही भव्या ने यूक्रेन जाकर दाखिला लिया था। जून माह में उनकी परीक्षाएं थी। 20 दिन पहले उन्होंने योजना बनाई थी कि परीक्षाओं के बाद घर आएंगी लेकिन युद्ध के कारण अभी आना पड़ा। भव्या ने बताया कि चार मार्च तक ऑफलाइन कक्षाएं चलनी थी। वापस जाने के लिए जब अंबेसी ने कहा तो अब ऑनलाइन कक्षाएं लग रही हैं।


भव्या की मां अंजू जैन और पिता वीरेश जैन पिछले 10 दिन से बेटी को लेकर चिंतित थे। भव्या ने बताया कि दोनों रोजाना कॉल करके यही कहते थे कि जल्द वापस आ जाओ। जब तक आने का कन्फर्म नहीं होता तब तक कमरे पर ही रहें और खाने की व्यवस्था कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed