फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two friend died in a road accident

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
two friend died in a road accident
करनाल। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। दोनों बाइक सवार एक ही गांव के दोस्त थे। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा थाना क्षेत्र के बडौंदा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई बलविंद्र सिंह गांव के ही अपने दोस्त रामपाल के साथ अपने मामा के घर बुड़नपुर गया था। वहां से बुधवार सुबह आठ बजे बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे। लेकिन करनाल में इंद्री रोड स्थित जैन मंदिर के पास कार ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचाया लेकिन दोनों की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक बलविंद्र सिंह के भाई सुनील की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed