फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died in a road accident

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
two died in a road accident
जिले में दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की जान चली गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गांव बाल राजपूतान निवासी जसबीर ने बताया कि 8 जून को वह किसी काम से मूनक गया था। वहां से शाम करीब 5 बजे वापस आ रहा था। उसके आगे पड़ोस का दीपक जो रिश्ते में भतीजा लगता है। वह बाइक पर आगे-आगे चल रहा था। जब वह खेड़ी मूनक के मोड़ पर पहुंचे गांव की तरफ से आ रहे एक टेंपो ने दीपक की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दीपक की बाइक टेंपो में फंस गई और टेंपो चालक करीब 100 मीटर तक उसे घसीटता ले गया। जब वह दीपक को संभालने लगा तो टेंपो चालक मौका देखकर फरार हो गया। दीपक ने सरकारी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मूनक थाना पुलिस जांच कर रही है। दूसरे हादसे में जीटी रोड पर गांव उचाना के समीप एक महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उचाना निवासी अमन ने बताया कि उसकी जीटी रोड पर कन्फेंसरी की दुकान है। 7 जून की रात को उसने एक औरत को देखा तो बार-बार जीटी रोड की तरफ भाग रही थी। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी कुछ समय बाद किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed