फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two days of drizzling sweat and drizzle

दो दिन और बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
two days of drizzling sweat and drizzle
इस बार किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात को 21.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, इससे गेहूं की फसल पर संकट गहरा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को चाहिए कि वे गेहूं की फसल में से पानी निकासी करें, ताकि पानी जमा न हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो अलसुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 21.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तामपान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 98 प्रतिशत रही, जबकि वायु दबाव 11.8 एमएम रहा। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डा. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि आगामी दो दिनों तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी बारिश व तेज हवाओं की संभावना है। उधर, लगातार बारिश के कारण गेहूं की फसल पर संकट बढ़ता जा रहा है। करनाल जिले में 1.76 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन

खेतों में जमा न होने दें पानी : डा. सिंह
इस बारे में गेहूं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल गेहूं की फसल ठीक है, लेकिन और बारिश होती है तो इससे नुकसान होगा। बारिश के कारण केवल उन स्थानों पर नुकसान हुआ है, जिन फसलों में किसानों ने पहले से पानी दिया था और हवा के कारण फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों को चाहिए कि वे फसलों में पानी जमा न होने दें और निकासी का उचित प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed