फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cousins died due to drowning in a pit filled with water

करनाल में हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने बागवानी विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 01 Aug 2021 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 02:33 AM IST
सार

हरियाणा के करनाल जिले में डूबने से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई है। गांव उचानी में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। खेलते-खेलते बच्चे यहां पहुंच गए और गड्ढे में डूबने से दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two cousins died due to drowning in a pit filled with water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव उचानी में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से शनिवार को दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों ही भाई अपने मामा के घर आए थे। घटना की जानकारी एक बच्ची ने गांव जाकर परिजनों को दी फिर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव उचानी में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाना है। भवन बनाने के लिए वहां से नमूने लिए गए थे। इसके लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। जिनमें बारिश का पानी भर गया। गांव उचानी निवासी संजय ने बताया कि उसके दो भांजे जस्सी (9) निवासी सराफाबाद माजरा करनाल और कृष्णकांत (11) निवासी आगरा उसके घर आए थे।
विज्ञापन


दोनों अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल की तरफ चले गए और वहां पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। परिजनों ने बागवानी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वहां उन्होंने कोई सुरक्षा कर्मी नहीं लगाया था, न किसी ने उन बच्चों को गहरे गड्ढे के पास जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सी था घर का इकलौता चिराग
सत्य प्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने गया था। उसकी पत्नी को सांस की बीमारी है। उसके पास उसके साले का फोन आया कि जस्सी को कुछ हो गया है। वह मोटरसाइकिल को तेज दौड़ाता हुआ आया, क्योंकि जस्सी उसका इकलौता बेटा था। जब वह गांव पहुंचा तो उसे पता चला कि वह गड्ढे में डूब गया है। उसने उस गड्ढे में डुबकी लगाई लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। दोनों बच्चे काफी समय से अपने मामा के घर आए थे।

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय उचानी में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है, इसमें परिजनों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed