{"_id":"6412336f2d8f83f20600d5d4","slug":"two-caught-solving-question-from-slip-karnal-news-c-18-knl1031-60894-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पर्ची से प्रश्न हल करते दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पर्ची से प्रश्न हल करते दो दबोचे
Thu, 16 Mar 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी उलझ गए। हालात ऐसे हुए कि कुछ विद्यार्थियों को अंग्रेजी समझ नहीं आई तो पर्ची से प्रश्न पत्र हल करना शुरू कर दिया। ऐसे में दो विद्यार्थियों को अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड ने दबोचा। अलग-अलग केंद्रों से पकड़े गए इन दोनों के खिलाफ यूएमसी बनाकर टीम ने बोर्ड को भेज दी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 60 केंद्रों पर आयोजित हुई। बोर्ड के जिला नोडल अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। केवल दो जगह नकल के केस सामने आए हैं। एक केस करनाल के बलदेव जन सेवा दल स्कूल में बने केंद्र से आया, यहां प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने एक विद्यार्थी को पर्ची से प्रश्न हल करते हुए दबोचा। वहीं दूसरा केस कुटेल के सरकारी स्कूल से सामने आया, यहां बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते को एक विद्यार्थी के पास से पर्चियां बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। वीरवार को कक्षा 12वीं का फिजिकल एजूकेशन का पेपर होगा। ब्यूरो