फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cars of Delhi, Himachal number recovered from terrorist Parminder

आतंकी परमिंदर से दिल्ली, हिमाचल नंबर की दो कारें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two cars of Delhi, Himachal number recovered from terrorist Parminder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी आरसी मामले में आतंकी परमिंदर से पुलिस ने दो कारें बरामद की हैं। जिनकी आरसी भी फर्जी है। इनमें एक ब्रेजा कार की आरसी दिल्ली नंबर की है, वहीं दूसरी बलेनो कार की आरसी हिमाचल प्रदेश की है। पुलिस ने दोनों कारें लुधियाना स्थित वर्कशॉप से बरामद की हैं। मंगलवार को दोबारा पुलिस आतंकी परमिंदर को कोर्ट में पेश करेगी, क्योंकि आतंकी परमिंदर को पुलिस ने तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया था।

पांच मई को जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर सुबह चार बजे जिला पुलिस ने चार आतंकियों को इनोवा कार सहित पकड़ा था। उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पाकिस्तानी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद किए थे। साथ ही दो फर्जी आरसी भी बरामद की थी। जांच कराने पर सामने आया था कि इन नंबर की असली गाड़ियां यमुनानगर और पानीपत में उनके मालिक के पास है, लेकिन आतंकी इन आरसी पर दूसरी कारें पंजाब में चला रहे हैं। पुलिस ने गहनता से जांच की तो इस मामले के तार अंबाला निवासी नितिन से जुड़े। इसके बाद पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed