फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two businessmen quarreled over barking of dogs, two injured

Karnal News: कुत्ताें के भौंकने पर दो कारोबारियों में झगड़ा, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen quarreled over barking of dogs, two injured
पानीपत। अंसल में दो पड़ोसियों के कुत्तों के एक दूसरे पर भौंकने पर मालिकों में झगड़ा हो गया। पड़ोसी ने कारोबारी और उसके भतीजे पर ईंट व डंडे से हमला कर दिया। कारोबारी के सिर में चार टांके आए हैं और भतीजे के माथे की हड्डी टूट गई। वह निजी अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती है। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंसल निवासी अजय हुड़िया ने बताया कि वह 27 जून की रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर के बाहर निकला था। इसी बीच पड़ोस का कुत्ता उनके घर में दाखिल हुआ, जिसको देखकर उनका कुत्ता भौंकने लगा। उसने अपने कुत्ते को पकड़ लिया। पड़ोसी कारोबारी नीटू उनके साथ बहस करने लगा। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह हाथापाई पर उतर आया। नीटू ने उसकी गर्दन पकड़ ली और मुक्के मारने लगा। उसकी पत्नी के हाथ पर ईंट मारी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। नीटू ने अपने बेटों और भाइयों के साथ मिलकर लाठी व चाकू लेकर उसके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद उसका भतीजा प्रिकुल अपनी पत्नी पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ खाना खाने के लिए उनके घर पहुंचा तो नीटू और उसके बेटों ने प्रिकुल के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वह हमले की आवाज सुनकर बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर व भतीजे के माथे पर ईंट से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed