{"_id":"662af458c72c06964605b2e6","slug":"two-arrested-with-two-kilos-of-ganja-karnal-news-c-18-knl1008-375984-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो किलो गांजा के साथ दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो किलो गांजा के साथ दो धरे
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दो आरोपियों को दो किलो गांजा के साथ पकड़ लिया है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि करनाल यूनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह के अनुसार सहायक उप निरीक्षक बलिन्दर कुमार के नेतृत्व में एक टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक उपकार सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह सिपाही अजीत नशे की रोकथाम के लिए जीटी रोड पर मौजूद थे। सूचना मिली कि राकेश कुमार निवासी शिव कॉलोनी व राहुल निवासी अनाज मंडी रोड करनाल दिल्ली से नशीला मादक पदार्थ लाकर करनाल में बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से दो किलो गांजा बरामद किया गया। सिटी थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। संवाद