{"_id":"6250a037e95de13d370f4554","slug":"two-arrested-with-raw-liquor-karnal-news-knl1043449122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस के एक्साइज स्टाफ की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 170 लीटर लाहन व 32 बोतल कच्ची शराब बरामद की गई। टीम द्वारा आरोपी जजपाल निवासी वार्ड नंबर-13 नजदीक नौ गजा पीर निसिंग को अपने रिहायशी मकान के आगे खाली बेहड़ा में भट्टी द्वारा शराब निकालने की सूचना पर काबू किया। मौके पर शराब तैयार करती एक चलती भट्टी, शराब तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन व गैस चूल्हा कब्जे में लिया। मौके पर से दो ड्रमों में भरा 170 लीटर लाहन व 12 बोतल कच्ची शराब बरामद की। निसिंग थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में टीम द्वारा कुलदीप निवासी डेरा प्रेम नगर थाना घरौंडा को गिरफ्तार किया गया। टीम जब गांव गढ़ी खजूर से डेरा प्रेम नगर की तरफ जा रही थी तो डेरा के मोड़ पर एक व्यक्ति एक ड्रम लिए खड़ा था। पुलिस टीम को देखकर ड्रम छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद टीम ने आरोपी को काबू किया और ड्रम में से 20 बोतल कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ घरौंडा थाने में मामला दर्ज किया गया है।