{"_id":"623e2ca261d6e426f007deb5","slug":"two-arrested-with-800-grams-of-dodapost-and-13-kg-200-grams-of-doda-karnal-news-knl1029002157","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 ग्राम डोडापोस्त और 13 किलो 200 ग्राम डोडे सहित दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 ग्राम डोडापोस्त और 13 किलो 200 ग्राम डोडे सहित दो काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस चौकी रामथली और भागल की दो टीमों ने दो व्यक्तियों को 800 ग्राम डोडापोस्त और 13 किलो 200 ग्राम डोडे (अफीम) सहित काबू किया है।
पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस चौकी भागल प्रभारी एसआई सुरेश की टीम ने गुप्त सूचना के बाद भागल कराली रोड राजबाह पर नाकाबंदी करके गांव कराली की ओर से आए संदिग्ध रतनगढ़ ककराली जिला कुरुक्षेत्र निवासी जसविंद्र को काबू किया। इसके बाद इटीओ कैथल राजबीर महंत के समक्ष नियमानुसार तलाशी में उसके पास से 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
वहीं एक अन्य मामले में चौकी रामथली की टीम ने चक्कू लदाना बस अड्डे पर गुप्त सूचना के बाद चक्कू लदाना निवासी लखविंद्र के घर की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के घर के आंगन में सूख रहे 13 किलो 200 ग्राम डोडे (अफीम) बरामद किए। पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।