फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two arrested on charges of land grabbing

जमीन हड़पने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 14 Jan 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of land grabbing
कैथल। षडयंत्र के तहत फर्जी डिक्री करवाकर 67 एकड़ पंचायती जमीन हड़पने के मामले में 2 आरोपियों को चीका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया बीडीपीओ गुहला की शिकायत पर 31 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि गांव थेह नेवल वासी कुछ आरोपियों ने 67 एकड़ 3 मरला पंचायती जमीन पर षड़यंत्र के तहत फर्जी डिक्री करवाकर हड़प ली है। आरोपी काफी समय पंचायती जमीन पट्टे पर खेती करते थे। उन्होंने 2001 में पट्टा देने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने बताया कि 1980 डिक्री नं. 216 अनुसार जमीन उनके हक में हो चुकी है और अब वे जमीन के मालिक है, लेकिन जब विभाग द्वारा जांच करवाई गई तो यह डिक्री फर्जी पाई गई। आरोप के अनुसार उन्होंने तत्कालीन सरपंच, व पंच से मिलकर षडयंत्र के तहत फर्जी डिग्री तैयार की और कानूनी आधार देने के लिए सिविल कोर्ट, रेवेन्यू कोर्ट तथा विभिन्न अधिकारीयों के सामने असल डिक्री बताकर प्रयोग करते रहे। इसी डिक्री के आधार पर जमीन कब्जा ली। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच थाना चीका के एएसआई सतपाल ने करते हुए आरोपी महेंद्र सिंह व तत्कालीन पंच सुलखन सिंह वासी थेह नेवल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी सतबीर 5 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। इससे पूर्व दोनों से व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed