फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two arrested for pretending to double triple the rupees

रुपये दोगुने-तिगुने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for pretending to double triple the rupees
नोट दोगुने और तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अंबाला एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने नोटों की 55 गड्डियां बरामद की है। इनमें केवल ऊपर और नीचे का एक-एक नोट असली मिला जबकि बीच में प्लास्टिक के नोट लगाए गए थे। 55 नोटों की गड्डियों में से कुल 110 नोट जो कि 100 रुपये के थे, असली मिले। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं। इनमें कमल नगर फरखपुर निवासी विजय और मुस्तफाबाद निवासी मुस्ताक शामिल है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल को सूचना मिली थी कि दो आरोपी एक कार में नकली नोटों के साथ आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दुखेड़ी मोड़ के पास नाका लगाया। इस दौरान एक वैगन-आर कार आती नजर आई। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने आरोपियों को रोककर जब कार की चेकिंग की तो उसमें से 55 गड्डियां नोटों की बरामद हुई। जांच में इनमें 100-100 के नोट केवल ऊपर और नीचे ही लगे पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी अंबाला में किसी को इन नोटों की सप्लाई करने के लिए आए थे। ठग इन 55 गड्डियों में कुल 27 लाख 50 हजार रुपये दर्शाकर इनके बदले में जो भी राशि मिलती वह वसूल लेते। इस तरह वह अब तक कई लोगों को चपत लगा चुके थे। आरोपियों के खिलाफ सब इंस्पेक्टर खुशी राम की शिकायत पर आईपीसी 420, 473, 474, 475, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed