{"_id":"66051c98bd1b1d4b720cc1ed","slug":"two-accused-who-stole-goods-worth-rs-85-lakh-from-shop-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-355785-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकान से 85 लाख का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकान से 85 लाख का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सबमर्सिबल की दुकान से 85 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को असंध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से नकदी व सामान भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
असंध थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए 25 मार्च की शाम को मामले में दो आरोपियों शामलाल निवासी वार्ड नं0-12, असंध दुकानदार का नौकर और प्रमीत सिंह निवासी वार्ड नं0-11, असंध पड़ोसी दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 26 मार्च को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 40 हजार रुपये की नकदी, बड़े सबमर्सिबल पंप की पांच मोटर, 71 मीटर वायर, दो लौंग फलैंच, 21 प्लास्टिक के पाइप और दो लोहे के कुंडे मोटर निकालने वाले बरामद किए गए। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह था मामला
पोपडा गांव निवासी सुल्तान सिंह ने सालवन पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसकी असंध के करनाल रोड पर चौधरी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। जहां पर वह सबमर्सिबल का सामान होलसेल पर बेचता है। उसकी दुकान पर असंध का ही श्याम लाल बीते दो वर्ष से नौकरी करता है। उसके नौकर ने पड़ोसी दुकानदार से मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पिछले 15 से 18 महीनों से लगातार सबमर्सिबल मोटर, केबल वायर, कॉपर वायर, पीवीसी पाइप, स्टार्टर चोरी किए गए हैं।