फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused who stole camera from company arrested

Karnal News: कंपनी से सांचा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused who stole camera from company arrested
करनाल। जिला पुलिस की बर्गलरी स्टाफ ने एक कंपनी से ढाई लाख रुपए का सांचा चोरी करने वाले दो आरोपियों सतीश कुमार उर्फ बटृर निवासी गौरगढ़ थाना बुटाना, करनाल व प्रमोद कुमार निवासी समौरा थाना इंद्री, करनाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी सतीश को जनेसरौं बस स्टैंड के पास से व आरोपी प्रमोद को उसके गांव समौरा से गिरफतार किया गया है। उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश उक्त कंपनी में करीब छह माह तक काम कर चुका है और इसी दौरान उसने सांचा चारी की वारदात को अंजाम दिया व कुछ दिन बात जॉब छोड़ दी। उसने कंपनी से चोरी किया सांचा आरोपी प्रमोद को बेचा था, जो मामले में जांच करते हुए मुख्य सिपाही राजेश कुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से चोरीशुदा एक सांचा कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed