फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of the gang that grabbed Rs 3 lakh arrested

Karnal News: तीन लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused of the gang that grabbed Rs 3 lakh arrested
आरोपी नरेंद्र
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी महिलाओं को स्कीम के तहत लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी से लोन की तीन लाख रुपये की राशि हड़पने के मामले में गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नरेंद्र निवासी शोंधापुर चौक, जाटल रोड व महताब निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि इदरीश निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया था कि वह दिव्यांग है। कुछ माह पहले वह इदगाह कॉलोनी में सीएससी सेंटर पर संचालक प्रवीन के पास किसी काम से गया था। प्रवीन ने उसको कहा नगर निगम में कार्यरत नरेंद्र के पास जाकर उसका नाम ले देना नरेंद्र काम करवा देगा। इसके बाद वह नरेंद्र से मिला। बातचीत करने के बाद नरेंद्र कहने लगा सरकार की तरफ से गरीब लोगों को लोन देने की स्कीम आई हुई है, तुम्हें लोन चाहिए तो प्रवीन से जाकर मिल लो। उसकी बातों पर विश्वास कर वह वापस प्रवीन से मिला। प्रवीन ने उसको बताया जिस परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है, उनको सरकार से स्कीम के तहत 50 हजार रुपये का लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही कहा लोन अकेले लेते हो तो तुम्हें लोन के आधे पैसे भरने होंगे और यदि पत्नी के साथ अन्य पांच महिलाओं को साथ ले आओगे तो उसको ग्रुप लोन दिलवा देंगे। ग्रुप लोन लेने पर तुम्हारा सारा लोन स्कीम के तहत माफ हो जाएगा। घर आकर उसने पत्नी को सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पड़ोस की ऐसी पांच महिलाओं को लोन स्कीम के बारे बताया और पत्नी के साथ सलमा, समुंतरी, रेणु, अंजुम और इसराना को सीएससी सेंटर पर प्रवीन के पास लेकर गया। वहां पर नरेंद्र भी आया हुआ था। दोनों ने सभी को लोन की वहीं बात बताकर उन सभी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र इत्यादि कागजातों की फोटो कॉपी पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए और जल्द ही लोन करवाने की बात कही। प्रवीन व नरेंद्र ने इसकी एवज में प्रति महिला से दो हजार रुपये की मांग की। दो दिन बाद पैसों का इंतजाम कर दोनों से मिलकर 12 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद उन्हें लोन नहीं मिला। बार-बार टाल मटोल से तंग आकर उन्होंने बैंक अधिकारियों को बताया तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी पत्नी निखत को ग्रुप हैड दिखाकर व अन्य महिलाओं को ग्रुप मैंबर बनाकर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया है। पुलिस ने इदरीश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहताब की निशानदेही पर नरेंद्र को काबू किया
पुलिस ने आरोपी महताब को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर गिरोह में शामिल दूसरे आरोपी नरेंद्र को सोमवार देर शाम लालबत्ती चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के कब्जे से 45 हजार रुपये व एटीएम कार्ड बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नरेंद्र को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।


दोनों आरोपी में एक सीएससी सेंटर संचालक दूसरा बैंक का कर्मचारी
पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपी नरेंद्र पानीपत नगर निगम कार्यालय के पास सीएससी सेंटर चलाता है। आरोपी महताब वारदात के समय पानीपत में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में जॉब करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed