फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused involved in transformer theft arrested, sent to jail

Karnal News: ट्रांसफार्मर चोरी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused involved in transformer theft arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नरूखेड़ी गांव से मधुबन पुलिस थाना की टीम ने खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल नरूखेड़ी गांव निवासी बलकार और रविंद्र को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण लाल की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी बलकार सिंह और रविंद्र को काबू किया है। उन्होंने कहा कि नरूखेड़ी गांव में खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत पर थाना मधुबन में चोरी और बिजली अधिनियम संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले दो आरोपी सत्य प्रकाश व बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात में उनके दो अन्य साथी बलकार सिंह व रविंद्र भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed