{"_id":"69b7236420ff75b050068ef9","slug":"two-accused-arrested-with-1127-grams-of-smack-karnal-news-c-18-knl1018-864947-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 11.27 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 11.27 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी काबू
Mon, 16 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड एरिया से पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने वाल्मीकि बस्ती निवासी सिमरनजीत और सचिन कुमार को पकड़ा है। पुलिस को दोनों के कब्जे से 11.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ सेक्टर-32,33 थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत ने दोनों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। सीआईए दो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी देवी दयाल की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मेरठ रोड करनाल से काबू किया। रिमांड के दाैरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन