{"_id":"46f857b40f4d60a34fe04d196db7c90b","slug":"twenty-thousand-missing-from-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से 20 हजार रुपये की राशि गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते से 20 हजार रुपये की राशि गायब
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता ने बैंक से 20 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। इस बारे में उसने पुलिस को भी शिकायत देकर है। उधर, बैंक अधिकारी एटीएम से यह राशि निकलने की बात कह रहे है।
नरेंद्र पुत्र पितांबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक राजौंद में खाता है। दिनांक 7 जनवरी 2014 को जब वह बैंक से दो लाख की राशि लेने बैंक पहुंचा तो उसके खाते से 6 जनवरी कोे पांच पांच हजार रुपये की चार बार निकासी दिखाई गई, जबकि उसने यह पैसे निकाले ही नहीं थे। इस बारे में जब उसने शाखा प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह पैसे एटीएम से निकाले गए हैं।
उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से लगातार एटीएम कार्ड उसके पास है और बिना ए टी एम कार्ड के कोई पैसे किस तरह निकाल सकता है। उसने बताया कि अगर इसी तरह बैंकाें से पैसे गायब होते रहे तो बैंक उपभोक्ता का बैंकाें से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला असंध से निकाली गई है। एटीएम से यदि पैसा निकालता है तो बैंक शाखा अधिकारी क्या कर सकते हैं।
उधर, कुरुक्षेत्र सर्कल के सीनियर मनेजर आई टी श्रीनिवास ने बताया कि राजौंद शाखा प्रबंधक को इस बारे में उपभोक्ता को साथ लेकर थाने में एफआरआई दर्ज करवाने को कहा गया है। ताकि पुलिस के सहयोग से उक्त कार्यवाही करके राशि निकालने वाले का चेहरा सामने लाया जा सके। उन्हाेंने बताया कि बैंक से उस दिन के फुटेज मंगवाकर भी पैसे निकलवाने वाले की पहचान की जाएगी।