फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tushar is famous in athletics, has won five medals so far

Karnal News: तुषार की एथलेटिक्स में धाक, अब तक जीते पांच पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Tushar is famous in athletics, has won five medals so far
- कलामपुरा गांव निवासी तुषार अंडर-16 की स्पर्धाओं में लेते हैं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के तुषार एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं। वह दौड़ की 600 मीटर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एक मिनट 20 सेकेंड रहा है। तुषार ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीते हैं।

कलामपुरा गांव निवासी तुषार अंडर 16 की स्पर्धाओं में भाग लेते हैं। तुषार ने बताया कि नीरज चोपड़ा के खेल को देखकर उनकी बेहतर एथलीट बनने की इच्छा हुई। वह कड़ी मेहनत के दम पर निरंतर आगे बढ़ते गए। उन्होंने कर्ण स्टेडियम में कोच सतीश पंघाल के पास लगातार तीन साल तक अभ्यास किया। अब नरवाना में आर्य पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और वहीं रहकर विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एशियाई खेलों में देश के लिए पदक लाना है। तुषार ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ओपन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता। उनके पिता किसान व मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन


तुषार की उपलब्धियां-
- करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो बार स्वर्ण पदक जीते।
- पंचकूला में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।
- जम्मू कश्मीर में आयोजित नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- भुवनेश्वर में ओपन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed