फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tuesday is the hottest day of june

मंगलवार रहा साल का सबसे गर्म दिन

Wed, 10 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Wed, 10 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी ने जिलेवासियों को जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार के बाद
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में साल की रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी। मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा और जिले का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके साथ ही दिन में चलने वाली लू के कारण रात के तापमान में भी इजाफा होने से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। हाल यह है कि रात के समय सड़कों से तपन महसूस की जा सकती है।

मंगलवार को 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने मानव शरीर तक को सुखा दिया। गर्मी के चलते बाजार में खरबूजे से लेकर तरबूज व खीरे, ककड़ी की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन कर रहे हैं। मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो बुधवार का तापमान में बदलाव संभव है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिलेवासियों पर इंद्रदेव प्रसन्न हो सकते हैं। लिहाजा धूल भरी आंधी के साथ-साथ बारिश की भी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed