फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   trying to lead cousins

Karnal News: चचेरी बहनों को अगुवा करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
trying to lead cousins
- लोगों को इकट्ठा होते देख बाइक पर फरार हो गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पबाना हसनपुर में घर के बाहर खेल रहीं दो चचेरी बहनों को बाइक सवार युवकों ने अगुवा करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने बालिकाओं को उठाकर ले जाते देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर आरोपी युवक बाइक पर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

मूनक थाना क्षेत्र के गांव पबाना हसनपुर से सोमवार शाम पांच 5:30 के बीच आठ व सात वर्ष की दो बालिकाएं घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके अपहरण का प्रयास किया। पिता ने बताया कि वह अपने घर के सामने खेल रही थी तभी अचानक बाइक पर सवार दो युवक गली में चक्कर काटने लगे। इसके बाद बाइक को रोककर आठ वर्षीय लड़की से उसकी जाति व पढ़ाई के बारे में पूछा और अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। इस हरकत को देखकर सात वर्षीय लड़की अपनी चचेरी बहन का हाथ खींच कर आवाज लगाने लगी। आवाज सुनकर लड़की के पिता बाहर आए तो दोनों मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। लड़की के पिता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की लेकिन बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed