{"_id":"62952ab38f229d12bb2c5b01","slug":"truck-overturned-on-gt-road-jammed-for-one-and-a-half-hours-karnal-news-knl1099452164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ट्रक पलटने से डेढ़ घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर ट्रक पलटने से डेढ़ घंटे तक लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्मल कुटिया चौक के समीप फ्लाईओवर पर ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। हाईवे पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी रोशन लाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने के प्रयास चलते रहे। रात करीब नौ बजे यह घटना हुई और 10:30 बजे तक जाम नहीं खुला था। सेक्टर नौ के समीप अटल पार्क से बलड़ी बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने सर्विस रोड से यातायात परिवर्तित कर कुछ वाहन निकाले। लेकिन बडे़ ट्राले व ट्रक हाईवे के ऊपर ही खड़े थे जिन्हें मोड़कर जाम से निकालना मुश्किल था।
रात तक पुलिस पलटे हुए ट्रक को रास्ते से हटाने के प्रयास में जुटी थी। आईटीआई चौक, बलडी बाईपास व निर्मल कुटिया चौक के क्षेत्र में कई जगह पुलिस तैनात की गई। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने बलड़ी बाईपास से ट्रैफिक को एलिवेटेड लेन से सर्विस लेन पर डायवर्ट किया। ऐसे में जो वाहन बलड़ी बाईपास चौक पहले पार कर चुके थे, वे जाम में फंसे रहे। हाईवे थाना प्रभारी रोशन लाल का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर रास्ता बना दिया है। यातायात को चला दिया गया है। वे मौके पर मौजूद रहे।