फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck helper lost his life in a road accident

Karnal News: सड़क हादसे में ट्रक के हेल्पर की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Truck helper lost his life in a road accident
करनाल/तरावड़ी। अज्ञात वाहन की टक्कर से नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक के सहायक की मौत हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बचा। मृतक संदीप ट्रक के पहिये में खराबी आने पर चेक करने के लिए नीचे उतरा था। जिसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के गांव पंजलासा निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा संदीप गाड़ी चालक अमीर खान वासी नारायणगढ़ के साथ पांच साल से सहायक की नौकरी करता था।
विज्ञापन

तीन मई को सुबह आठ बजे कालाआंब हिमाचल प्रदेश से गाड़ी में शीशा लोड करके गुरुग्राम के लिए निकले थे। दोनों दोपहर डेढ़ बजे गुरुग्राम में शीशा छोड़ने के बाद वापस घर आ रहे थे। शामगढ़ गांव के पास गाड़ी के पहिये में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान अमीर व संदीप गाड़ी से उतरकर चेक कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने संदीप को टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed