{"_id":"615779a28ebc3ea78043af2b","slug":"truck-full-of-rice-found-empty-in-rohtak-driver-absconding-karnal-news-knl85129535","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावलों से भरा ट्रक रोहतक में खाली मिला, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावलों से भरा ट्रक रोहतक में खाली मिला, ड्राइवर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। डेरागामा रोड पर एक राइस मिल से लोड होकर चला ट्रक अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा। मालिक ने ट्रांसपोर्टर से पूछा तो पता लगा कि रोहतक में गाड़ी खाली खड़ी है। चालक को फोन किए तो फोन बंद आ रहा है। वहां गाड़ी न पहुंचने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मिल मालिक की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता दीपक गोयल निवासी असंध ने बताया कि उनका डेरागामा रोड पर राइस मिल है। उनके मिल से 21 सितंबर को एक गाड़ी लोड हुई थी जोकि कांडला पोर्ट गुजरात जानी थी। उन्होंने यह गाड़ी न्यू कादियान रोडलाइंस करनाल से बुक की थी। गाड़ी का मालिक अमरजीत व ड्राइवर प्रदीप है। 21 सितंबर दोपहर के समय ड्राइवर प्रदीप गाड़ी लोड करके निकल गया था। यह गाड़ी 25 सितंबर तक कांडला पोर्ट गुजरात पहुंचनी थी। लेकिन आज तक उनकी गाड़ी कांडला पोर्ट गुजरात नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने बार-बार ड्राइवर को फोन किया लेकिन ड्राइवर का फोन बंद आ रहा था। उन्हें यह नहीं पता कि ट्रांसपोर्टर, गाड़ी मालिक या चालक, किसने उनके माल को बेचा है। जब उनकी 29 सितंबर को ट्रांसपोर्टर से बात हुई तो उसने कहा कि गाड़ी खाली हुई रोहतक में खड़ी है। जबकि उनकी गाड़ी जहां जानी थी, वहां नहीं पहुंची। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।