फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Troubled by his wife's departure, the young man hanged himself

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife's departure, the young man hanged himself
Troubled by his wife's departure, the young man hanged himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शादी के एक माह बाद ही पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शांति नगर में किराये के कमरे में चंदन अकेले रह रहा था। जब सुबह उसकी भाभी उसे चाय देने गई तो वह पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके जाने के बाद से चंदन (24) परेशान चल रहा था। उन्होंने पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का आरोप भी लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की पत्नी उस पर घर जमाई बनने का दबाव बना रही थी। युवक की 25 जून को ही शादी हुई थी। भाभी ने अपने पति और पड़ोसियों को बुलाया फिर सभी ने मिलकर युवक को फंदे से उतारा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ लाख कर्ज लेकर किया था शादी समारोह
मृतक युवक के भाई ने बताया कि 25 जून को चंदन की शादी हुई थी। वह पेंटर का काम करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। शादी के लिए भी डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिए थे। परिवार के सभी लोग मजदूरी करके घर चला रहे हैं। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी कूलर, बैड, सोफा आदि सामान की मांग करने लगी। वह एक माह तक उनके पास रही। उसके बाद अचानक चली गई। इसी से परेशान होकर चंदन ने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed