फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trouble due to lack of sunlight, cold winds also increased the problem

Karnal News: धूप न निकलने से परेशानी, सर्द हवाओं ने भी बढ़ाई दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to lack of sunlight, cold winds also increased the problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को भी ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण रखा। इस दौरान पूरा दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवा ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि छुट्टी होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को राहत रही, लेकिन अन्य कर्मचारियों व कामगारों को सर्दी में परेशान होना पड़ा। जिले में नौ दिन से धूप नहीं निकली है। हालांकि दो दिन सूर्य देव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए और गुनगुनी धूप भी निकली परंतु ज्यादा देर राहत नहीं रही। वहीं अब मौसम विशेषज्ञों ने परिवर्तन की बात कही है। विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन में बूंदाबांदी, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। ठंड के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों के दिनचर्चा के काम नहीं हो पा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए अधिकांश समय लोग घर में ही बिता रहे हैं। लेकिन ठंड का प्रकोप ऐसा है कि कमरों व रजाई में बैठकर भी हाथ पांव से सिरहन नहीं जा रही है। रविवार को भी काफी ठंड रही। इस दौरान लोगों ने सर्दी से बचने के लिए सुबह ही आग जलाकर तापना शुरू कर दिया था। ज्यादातर स्थानों पर लोगों को आग के सामने बैठे देखा गया। लोगों के घरों से बाहर न निकलने के कारण शहर की मुख्य सड़कें व बाजार भी खाली नजर आए। छुट्टी के दिन भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

इस दौरान अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवा दिन भर चलती रही। सर्द हवा ने लोगों को घरों से बाहर निकलने रोका। बेहद जरूरी काम के लिए लोग घरों से निकली। वहीं बाजार भी देरी से खुल और जल्दी बंद हो रहे हैं। रविवार तड़के घनघोर कोहरा छाया रहा। जिस कारण लोगों को रास्ता चलने में परेशानी हुई। शहर के भीतर जहां दृश्यता 15 मीटर रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह 5 से 8 मीटर रही। दिन में भी लोग वाहनों की लाइट ऑन करके चले। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिला। बाजार में दुकानों पर संचालक व कर्मचारी खाली बैठे रहें। ठंड से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed