फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trials for players for Khelo India will be held on 17th and 18th.

Karnal News: खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 17 और 18 को

Thu, 16 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trials for players for Khelo India will be held on 17th and 18th.
जिला खेल अ​धिकारी कार्यालय। आर्काइव - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।
जगाधरी। हरियाणा खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) में 17 व 18 अप्रैल को खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। यह ट्रायल पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। ट्रायल में 13 से 23 वर्ष आयु वर्ग (1 जनवरी 2026 के अनुसार) के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि ट्रायल से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और बैडमिंटन इत्यादि प्रमुख खेल विधाओं को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को पंचकूला स्थित केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें एसी खिलाड़ी वास, आधुनिक जिम, पुनर्वास केंद्र, पोषण विशेषज्ञ, बायोमैकेनिक्स एक्सपर्ट, फिजियोथेरेपिस्ट (पुरुष व महिला), मसाज थेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, खिलाड़ियों के लिए मैस सुविधा और अनुभवी कोच प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन

इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 17 अप्रैल सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या विभाग के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य देशभर में प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें चैंपियन के रूप में तैयार करना है।

जिला खेल अधिकारी कार्यालय। आर्काइव

जिला खेल अधिकारी कार्यालय। आर्काइव- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed