फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trial of panoramic coach successful on Kalka-Shimla section

Karnal News: कालका-शिमला सेक्शन पर पैनोरमिक कोच का परीक्षण सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Trial of panoramic coach successful on Kalka-Shimla section
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल खंड पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैनोरमिक कोच चलते नजर आएंगे। कपूरथला रेल कोच फैक्टरी की तकनीकी टीम सहित अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के विशेषज्ञों ने पैनोरमिक कोच की खामियों को दूर कर दिया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अब पैनोरमिक कोच के किराए का निर्धारण करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी जोकि मौजूदा समय में चल रही ट्रेनों का आंकलन करेगी। हालांकि इन नए कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को कुछ अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ सकता है जोकि वातानुकूलित और स्लीपर सहित जनरल श्रेणी के यात्रियों के लिए तय किए जाएंगे। इसी कड़ी में पैनोरमिक कोच के संचालन को लेकर समय सारिणी भी निर्धारित की जाएगी। इस दौरान कुछ पुरानी ट्रेनों को रेल खंड से हटाकर उनके समय पर पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन का संचालन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

नए आकर्षक कोच
पैनोरमिक कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं जोकि हरी-भरी वादियों का रोमांच सैलानियों तक पहुंचाएंगे। पैनोरमिक कोच को इस प्रकार से तैयार किया गया है जोकि रास्ते के सुंदरीकरण को आसानी से दिखा सके। पैनोरमिक कोच में बड़ी खिड़कियां लगी हैं और छत भी शीशे की है। ये कोच बाहर के शोर को कम करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए हैं। कोच में आरामदायक सीटें लगाई गई हैं जोकि लंबी यात्रा के दौरान काफी सहायक हैं। कोच में यात्रियों के सामान रखने की जगह, डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी लाइट्स और एयर ब्रेक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस से अधिक बार किया परीक्षण
कालका-शिमला रेल खंड पर पैनोरमिक कोच का परीक्षण दस से अधिक बार किया गया है। लगभग तीन माह पहले रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने विभागीय टीम के साथ पैनोरमिक कोच का निरीक्षण किया था। इस दौरान कोच में सुविधाओं से जुड़ी कुछ खामियां मिली थीं। जिन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा परीक्षण के दौरान छोटी-मोटी कई खामियां नजर आई थीं, जिन्हें अब दुरुस्त कर दिया है।
पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन

मौजूदा समय में कालका-शिमला रेल खंड पर पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, 52455 हिमालयन क्ववीन, 52459, 52457 और 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कुछ विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है। इसमें विस्टाडोम कोच सहित अन्य कुछ ट्रेनें शामिल हैं जोकि समूह के आधार पर यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती हैं।

वर्जन
विश्व धरोहर सेक्शन पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है ताकि जल्द ही नए कोच को सेक्शन पर उतारा जा सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed