फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trees uprooted by storm fell on car driver, causing jam

Karnal News: अंधड़ से उखड़े पेड़ कार चालक पर गिरे, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted by storm fell on car driver, causing jam
अंधड़ से उखड़े पेड़ कार चालक पर गिरे, लगा जाम
- रात्रि नौ बजे अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिन में भीषण गर्मी के बाद देर रात्रि नौ बजे अचानक मौसम बदला और 10 मिनट के अंधड़ ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। आईटीआई से पेड़ टूटकर कुंजपुरा रोड पर जाकर गिरे, जिससे यातायात बाधित हो गया। संडे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं कुंजपुरा रोड इलाके में ओले भी गिरे। इस दौरान तेज बारिश भी हुई और देर रात तक बिजली गुल रही।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम शाखा के अनुसार अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात नौ बजे शहर की सड़कों पर खूब आवाजाही थी। संडे बाजार में भी बिक्री चल रही थी। जाट धर्मशाला के सामने एक पेड़ सड़क पर गिरने से कार चालक बाल-बाल बचा। दोनों ओर पेड़ गिरा, जिससे यहां से निकलना दुश्वार हो गया। गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं लगी। हवा इतनी तेज थी कि आईटीआई के अंदर खड़े दो पेड़ व कुछ पेड़ों की मोटी डालियां टूटकर कुंजपुरा सड़क पर गिर गई। पेड़ गिरने से कई फड़ दुकानें टूट गईं।
विज्ञापन

भागकर बचाई जान
फड़ विक्रेता रवि ने बताया कि कई दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। कई दुकानों के बोर्ड, होर्डिग्स और छज्जे आदि उड़ गए। सर्वाधिक नुकसान संडे बाजार में हुआ। यहां करीब तीन सौ से अधिक दुकानदार अपनी दुकानें लगाए थे, ये कच्ची दुकानें हैं, ये टेंट व पाॅलिथीन डालकर लगाई जाती है। पाॅलिथीन व टेंट आदि उड़ गए, लाखों का सामान भी खराब हो गया। शहर से लेकर गांव तक इस अंधड़ से भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि 10 मिनट के बाद यह शांत हो गया। रुक-रुक बारिश होती रही। हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को राहत जरूरत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed