फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Transformer thief gang caught, 187 incidents revealed

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह चढ़ा हत्थे, 187 वारदातों का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Transformer thief gang caught, 187 incidents revealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेतों में लगाए ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को डिटेक्टिव स्टाफ ने काबू किया है। इन आरोपियों ने कुंजपुरा व इंद्री क्षेत्र में 187 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपियों से पुलिस ने 250 किलो तांबा क्वाइल व लोहा पत्ती, एक देसी पिस्तौल व तीन बाइक बरामद की हैं।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एएसआई देवेंद्र सिंह व एएसआई गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में टीमों द्वारा 18 जून को एक गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी बिलाल निवासी गांव मौडी जठलाना जिला यमुनानगर, ताहिर निवासी गांव शाहजहांपुर थाना किटोर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, वसीम अकरम निवासी दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व अमजद उर्फ बग्गी निवासी छोटा बांस थाना रादौर हाल मौडी जठलाना जिला यमुनानगर को 18 जून की रात को थाना इंद्री के गांव अंशू माजरा के एरिया से चोरी की वारदात के अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को 19 जून को अदालत में पेश किया गया और आरोपी फिलहाल विभिन्न मामलों में पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। आरोपियों से थाना इंद्री व कुंजपुरा एरिया से 187 वारदातों को अंजाम का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

दिन में करते थे रेकी, तांबा क्वाइल वाले ट्रांसफार्मरों को बनाते थे निशाना
रिमांड के दौरान आरोपियों से खुलासा किया कि वे ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पहले दिन में मोटरसाइकिल पर रैकी करते थे। रैकी करने के दौरान तांबा क्वाइल वाले ट्रांसफार्मरों को ही चिन्हित करते थे। जिसके बाद रात को अवैध हथियार के साथ आकर खंभे से ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा उसमें से तांबा क्वाइल व लोहे की पत्तियों को कट्टों में भरकर मोटरसाइकिलों पर फरार हो जाते थे। आरोपी हमेशा इन वारदातों को रात 11 बजे से तीन बजे के दौरान अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद वे अपने-अपने ठिकानों पर पहुंच जाते थे। आरोपी चोरी करने के बाद हमेशा ठिकाने बदलते थे। जिसके बाद तांबा क्वाइल को सस्ते में कबाड़ी को बेचकर उन रुपयों से नशा और अपने घर का खर्च चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने इन वारदातों को अक्टूबर 2021 से जून 2022 के दौरान अंजाम दिया था। आरोपियों का नौ सदस्यों का गिरोह है, जिसमें से पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियोें के परिवार के सदस्य भी इन वारदातों को अंजाम देते थे और वे भी जेल में कई बार सजा काट चुके हैं। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मार्च 2022 में भी ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। जिनसे 338 वारदातों को अंजाम का खुलासा हुआ था। उस गिरोह के सदस्य भी आरोपियों की पहचान के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed