फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains were delayed from 10 minutes to 6 hours, passengers had to wait for hours

10 मिनट से 6 घंटे देरी से चली ट्रेनें, घंटों करना पड़ा यात्रियों को इंतजार

Thu, 24 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 24 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

सर्दी शुरू होने से पहले ही रेल गाड़ियों का शेड्यूल बिगड़ने लगा है। ट्रेनें अब प्रतिदिन कई घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुुंच रही हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी दैनिक रेल यात्रियों को उठानी पड़ रही हैं। रेलों के शेड्यूल बिगड़ने से दैनिक यात्रियों का शेड्यूल भी बिगड़ रहा है।

विज्ञापन


हाल यह हैं कि कुछ दैनिक यात्रियों को तो अब बसों का सहारा लेकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है तो कुछ को स्कूल/कॉलेज/ कार्यालयों में अपने हैड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली से करनाल और अंबाला से करनाल की ओर आने वाली करीब एक दर्जन से भी अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 20 मिनट से 6 घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


अलबत्ता यात्री दिनभर ट्रेनों की बाट देखते दिखे। कुछ ने स्टेशन पर ही समय बिताना सही समझा, जबकि कुछ ने बसों का सहारा लेने में ही समझदारी समझी। करनाल जिले से प्रतिदिन दिल्ली की ओर करीब 4 हजार दैनिक यात्री सफर करते हैं, जबकि अंबाला की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या भी करीब डेढ़ हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 में से 20 ट्रेन रही समय से लेट
करनाल रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दोनों ओर से 30-30 रेलगाड़ियां पहुंचती हैं। दिल्ली से अंबाला और अंबाला से दिल्ली जाने वाले करीब 60 ट्रेनों को करनाल में ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में से लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से लेट रही। यह हाल तो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक की गाड़ियों का रहा है। ध्यान रहे कि रात को भी करीब एक दर्जन ट्रेनों का यहां ठहराव होता है।

ये गाड़ियां रही लेट
दिल्ली की ओर जाने वाली
गाड़ी का नाम, गाड़ी संख्या, देरी से
झेलम एक्सप्रेस, 11078-2 घंटे 10 मिनट
सचखंड एक्सप्रैस, 12716-45 मिनट
अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12460-25 मिनट
भटिंडा एक्सप्रेस, 14732-6 घंटे 20 मिनट
सरयु यमुना एक्सप्रेस, 14650-1 घंटा 15 मिनट
अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 15708-45 मिनट
पठानकोट एक्सप्रेस, 14038-35 मिनट
कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर, 64454-10 मिनट
कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैंसेजर, 64532-22 मिनट
पश्चिम एक्सप्रेस, 12926-15 मिनट
दादर एक्सप्रेस,11058-45 मिनट

अंबाला की ओर जाने वाली

दादर एक्सप्रेस, 11057-2 घंटे 10 मिनट
मालवा एक्सप्रेस, 12919-2 घंटे 25 मिनट
पठानकोट एक्सप्रेस, 14037-15 मिनट
नई दिल्ली- कुरुक्षेत्र पैसेंजर, 64456-40 मिनट
ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14217-5 घंटे
पश्चिम एक्सप्रेस, 12925-32 मिनट
सचखंड एक्सप्रेस, 12715-2 घंटे
भटिंडा एक्सप्रेस, 14371- 3 घंटे
दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, 12459-3 घंटे 30 मिनट
सरयू यमुना, 14649-10 मिनट

शान ए पंजाब रद्द
इसी बीच बुधवार को शान ए पंजाब एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया। इस गाड़ी के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को भी इस गाड़ी को रद्द कर दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीछे से ट्रेनें लेट आ रही है।


वर्जन

गुरमीत राम रहीम के डेरा प्रेमियों ने मंगलवार को पंजाब में जो धरना दिया था, उसका असर बुधवार का भी रहा। इस धरने के कारण रेलवे के लिंक डिस्टर्ब हो गए हैं। इसी कारण ट्रेनें देरी से रही। एक ट्रेन के कारण कई रेलगाड़ी लेट हो रही हैं। इसका असर कल भी रहेगा।
सिमरन, पीआरओ, अंबाला डिविजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed