फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains full in festive season, reserved seat not available at present

त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, फिलहाल उपलब्ध नहीं आरक्षित सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Trains full in festive season, reserved seat not available at present
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। त्योहारी सीजन में रेलगाड़ी से अपने घर जाने के इच्छुक यात्रियों को आरक्षण उपलब्ध नहीं हो पा रहा। बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तरप्रदेश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों में दिसंबर से पहले स्लीपर क्लास की आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं है। करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाले 52 गाड़ियों में से अप व डाउन में मात्र चार गाड़ी ही आरक्षित श्रेणी की हैं। इन चार गाड़ियों की टिकट अनारक्षित टिकट प्रणाली से मिल जाती है लेकिन शेष सभी गाड़ियों के लिए आरक्षण केंद्र से टिकट बनवानी पड़ती है। कुछ गाड़ियों की वेटिंग टिकट मिल जाती है लेकिन उनमें पीछे से ही भीड़ रहती है।
15 अक्तूबर को विजय दशमी, 24 अक्तूबर को करवा चौथ, 28 अक्तूबर को अहोई अष्टमी, दो नवंबर को धनतेरस, चार नवंबर को दीपावली, छह नवंबर को भैयादूज, 11 नवंबर को गोपाष्टमी व 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। ऐसे में सैकड़ों लोगों को सड़क मार्ग से ही गंतव्य की राह पकड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

बिहार की तरफ जाने वाली अमृतसर-कटिहार 05734 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के लिए एक दिसंबर से पूर्व की तिथियों में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। इस गाड़ी के लिए वेटिंग टिकट मिल रही है। इस ट्रेन में सामान्य बोगी 6 (प्रत्येक में 100 सीट), स्लीपर क्लास 9 बोगी (प्रत्येक में 80 सीट), 3एसी 2 बोगी (प्रत्येक में 72 सीट) तथा 2एसी श्रेणी की 1 बोगी (54 सीट) हैं। ये गाड़ी पंजाब की ओर से ही फुल होकर आती है। सामान्य श्रेणी व दूसरे स्लीपर गैर वातानुकूलित श्रेणी की वेटिंग टिकट ले भी लेते हैं तो इसमें सवार होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे आरक्षण केंद्र के अनुसार ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़-इलाहाबाद ट्रेन के लिए 24 अक्तूबर की रिजर्वेशन उपलब्ध है। इससे पूर्व दस अक्तूबर को केवल सामान्य श्रेणी की टिकट उपलब्ध है। रांची जाने वाली मूरी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए ढाई महीने बाद भी आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं है। जनवरी के पहले सप्ताह तक बुकिंग फुल है। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में अक्तूबर के अंत तक भी स्लीपर क्लास में सीट नहीं बची। सामान्य श्रेणी के लिए 19 अक्तूबर का आरक्षण उपलब्ध है।

मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए ट्रेन सेवा
मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए दस अक्तूबर से उत्तर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई गई है। 01633 व 34 नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए मुफीद है। करनाल स्टेशन पर अप साइड में इसका ठहराव रात्रि 1:10 बजे व डाउन में सुबह 6:55 बजे है। अप साइड में यह गाड़ी रविवार, बुधवार व शनिवार को मिलती है। डाउन में सोमवार, मंगलवार व शनिवार को उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed