फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains arrived late, passengers troubled

Karnal News: देर से पहुंचीं ट्रेनें, यात्री परेशानू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Trains arrived late, passengers troubled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), 13 सूत्रीय मांगाें और धरने पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार को पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक पर उतर आए।
रेलवे ट्रैक जाम होने से अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर यातायात करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। करनाल स्टेशन पर रुकने वाली 60 ट्रेनों में दिल्ली की ओर डाउन ट्रैक पर चार ट्रेनें करीब तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। जबकि एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें मिनटों की देरी से आवागमन कर पाई।
विज्ञापन

तीन घंटे के इस ट्रैक जाम ने करीब दस हजार लोगों के आवागमन को प्रभावित करने का काम किया। दोपहर बाद किसानों को रेलवे ट्रैक से हटने के बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्री दोपहर से लेकर शाम तक ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 दिसंबर को ही रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा की थी। बुधवार को पंजाब के किसानों ने लुधियाना, जालंधर, साहनेवाल, पटियाला सहित कई जगह रेलवे ट्रैक पर उतर कर इसे जाम कर दिया। किसानों का रेलवे ट्रैक पर ये धरना प्रदर्शन दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक रहा। जिसकी वजह से पंजाब से दिल्ली की ओर इस समयावधि में आवागमन करने वाली ट्रेन तीन से चार घंटे की देरी से चली। रेलवे ट्रैक जाम करने से 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस को खन्ना स्टेशन के पास करीब 3:42 घंटे रोका गया। इस ट्रेन को 1:48 पर करनाल स्टेशन पहुंचा था लेकिन ये ट्रेन करीब चार घंटे की देरी के बाद करीब 5:41 पर करनाल स्टेशन पहुंची।
12926 पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 2:43 घंटे चंडीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। इसे 2:06 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंचा था लेकिन ये ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से करीब 5:29 पर करनाल स्टेशन पहुंची। 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को अपने निर्धारित समय करीब 2:45 बजे करनाल स्टेशन पहुंचा था लेकिन ये ट्रेन भी करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद करीब 6:22 पर करनाल पहुंची।

12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को पठानकोट कैंट स्टेशन के पास करीब 2:52 घंटे रोका गया। यह ट्रेन करीब पौने तीन घंटे की देरी से 8:22 पर करनाल स्टेशन पहुंची। 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन का करनाल स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय 8:44 है लेकिन ये टेन भी करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद रात को करीब 12:09 पर करनाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed