फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains arrive late due to repair work, causing inconvenience to passengers

Karnal News: मरम्मत कार्य के कारण देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trains arrive late due to repair work, causing inconvenience to passengers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मंगलवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-अमृतसर रूट पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह से रात तक कई प्रमुख एक्सप्रेस, मेल और मेमू ट्रेनें स्टेशन पर देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को इंतजार और असुविधा झेलनी पड़ी।

दिन की शुरुआत में 12058 नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 12 मिनट, 22429 पठानकोट एसएफ एक्सप्रेस 15 मिनट, 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 मिनट और 14717 हरिद्वार एक्सप्रेस 16 मिनट देरी से चली। वहीं, 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू 33 मिनट लेट रही जबकि 12925 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस 14 मिनट और 15708 अम्रपाली एक्सप्रेस 11 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर के समय 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 32 मिनट लेट रही जबकि 12715 सचखंड एक्सप्रेस 27 मिनट और 12926 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस 13 मिनट देरी से चली। शाम को 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 25 मिनट, 12045 चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस 22 मिनट और 14796 एकता एक्सप्रेस 24 मिनट लेट रही। 14718 बीकानेर एक्सप्रेस 11 मिनट, 64461 हजरत निजामुद्दीन–कुरुक्षेत्र मेमू 21 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 5 मिनट और 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 7 मिनट की देरी से चली। हालांकि, 64481 पानीपत–अंबाला कैंट मेमू और 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समय पर पहुंची, जिससे यात्रियों को आंशिक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परिचालन कारणों और ट्रैफिक दबाव के कारण कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि रेलवे समयबद्ध संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और जल्द स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed