फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains are late due to fog

Karnal News: कोहरे के कारण ट्रेनें निर्धारित समय से लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trains are late due to fog
करनाल। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें रोजाना निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ये ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से एक या दो घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। जिस कारण शीतलहर के बीच यात्रियों की कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर कई यात्री घंटों ट्रेन के इंतजार में खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि धुंध में ट्रेनों को सही सिग्नल न मिल पाने के कारण लंबी दूरियों वाली सभी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कोहरे में ट्रेनें लेट हो जाती हैं। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर करनाल से होकर दिल्ली की ओर आने-जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन हैं जो कि निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। धुंध के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें लेट चल रही हैं। इस कारण यात्री अपने गंतव्य पर कई घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से धुंध व कोहरे के कारण गाड़ियों के देरी से आने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। ट्रेन निर्धारित समय से देरी से आने के कारण रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है। करनाल रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री काउंटर पर पहुंच कर बार-बार ट्रेन के आने का समय पूछ रहे हैं। ऐसे में जो ट्रेनें दो से पांच घंटे तक लेट हैं, उनमें सफर करने वाले यात्री स्टेशन पर ही ठंड में रात बिताने को मजबूर हैं। अधिकतर ट्रेनें अंबाला जंक्शन पर आकर रुक रही हैं। मंगलवार को सचखंड एक्सप्रेस, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस व पैसेंजर एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब एक से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इस कारण से रेलवे स्टेशन के साथ-साथ टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed