फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains are full even before the summer holidays, increasing the problems of passengers.

Karnal News: गर्मी की छुट्टियों से पहले ही फुल हुईं ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Trains are full even before the summer holidays, increasing the problems of passengers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत एक जून से होगी। उससे पहले ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकप्रिय धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए ट्रेनों में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। सबसे ज्यादा भीड़ वैष्णो देवी मंदिर, उज्जैन और जयपुर जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए है। रेलवे की दो महीने पहले खुलने वाली एडवांस बुकिंग में भी अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
रेलवे के नियम अनुसार, 60 दिन पहले बुकिंग शुरू होती है लेकिन यात्रियों का कहना है कि जैसे ही टिकट बुकिंग खुलती है कुछ ही समय में वेटिंग लिस्ट शुरू हो जाती है। कई यात्रियों को 100 से ऊपर तक वेटिंग मिल रही है। स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने जून में वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए टिकट बुक करने की कोशिश की लेकिन तुरंत वेटिंग मिल गई। अब उन्हें यात्रा के लिए अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

छुट्टियों के दौरान हर साल ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है लेकिन इस बार बुकिंग शुरू होते ही सीटें भरने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रेलवे की ओर से अब तक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करनाल के लिए न होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---


ये विकल्प अपना रहे1. प्राइवेट बसें और वोल्वो : करनाल से जयपुर, मनाली और देहरादून के लिए प्राइवेट बसों की मांग बढ़ गई है। कई बस ऑपरेटरों ने किराया भी बढ़ा दिया है।
2. टैक्सी और सेल्फ ड्राइव : परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग टैक्सी बुक कर रहे हैं या खुद की गाड़ी से जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर नजदीकी हिल स्टेशनों के लिए यह ट्रेंड बढ़ा है।

3. फ्लाइट का विकल्प : लंबी दूरी के लिए कुछ यात्री फ्लाइट का विकल्प भी चुन रहे हैं। हालांकि यह महंगा है लेकिन समय की बचत के कारण लोग इसे प्राथमिकता दे रहे हैं।
4. टूर पैकेज : ट्रैवल एजेंसियों की ओर से दिए जा रहे टूर पैकेज भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं जिनमें बस, होटल और दर्शन की सुविधा एक साथ मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed