फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Training given to girl students on art decoration

Karnal News: छात्राओं को कलाकृतियों को सजाने का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Training given to girl students on art decoration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा में वीरवार को महिला प्रकोष्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय घड़ा सजावट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक काैशल विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना था। इस दौरान मुख्य वक्ता हरप्रीत ने छात्राओं को मिट्टी के बर्तनों और गमलों को विभिन्न रचनात्मक तरीकों, रंगों और पारंपरिक कलाकृतियों से सजाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में छात्राओं ने सुंदर कलाकृतियां तैयार की। उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को एक व्यावसायिक रूप देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डाॅ विपिन कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला में छात्राओं को बढ़चढ़ कर भाग जरूर लेना चाहिए। इस माैके पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed