{"_id":"60ce582d8ebc3e2dae2ca2c7","slug":"train-karnal-news-teains-lie-down-karnal-news-knl737481115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगी दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगी दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली-होशियारपुर ट्रेन का नई समयसारिणी व परिवर्तित मार्ग के साथ 21 जून से संचालन शुरू किया जाएगा। अब यह गाड़ी वाया चंडीगढ़ जाएगी। पहले इसका रूट अंबाला से लुधियाना व होशियारपुर था। दिल्ली से शाम 5:25 बजे यह ट्रेन रवाना होगी और करीब डेढ़ घंटे बाद शाम सात बजे करनाल पहुंचेगी। रात करीब 9:20 बजे चंडीगढ़ व 2:10 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
डाउन में यह गाड़ी सुबह 4:50 बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली-आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी। लॉकडाउन से पूर्व यह गाड़ी दिल्ली से रात करीब नौ बजे चलती थी और साढ़े दस बजे करनाल पहुंचती थी। अब शाम को 5:25 बजे दिल्ली से चलने पर दैनिक यात्रियों के अलावा कर्मचारियों व अन्य व्यवसायियों को इस ट्रेन का बहुत फायदा होगा। वे समय से अपने गंतव्य पहुंचेंगे।
अब प्रतिदिन मिलेगी मालवा एक्सप्रेस
एक जुलाई से मालवा एक्सप्रेस डा. आंबेडकर नगर-माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन रोजाना चलेगी। कोरोना महामारी के कारण इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन कर दिया था। 02919 गाड़ी अप साइड में सुबह 6:11 बजे व डाउन में 02920 शाम छह बजे करनाल पहुंचेगी।
विज्ञापन
समय परिवर्तन से यात्रियों को फायदा
रेल यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग ने कहा कि दिल्ली-होशियारपुर ट्रेन का करनालवासियों को बहुत फायदा होगा। दिल्ली से शाम को सही समय पर ट्रेन मिलेगी। यह ट्रेन अब यात्रियों के लिए वरदान बन जाएगी। महज डेढ़ घंटे में दिल्ली से करनाल पहुंच होगी। अप साइड में वाया चंडीगढ़ कर देने से यात्रियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि करनाल के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध होगी।