फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traffic on Haryana-Uttar Pradesh border stalled for four days

Karnal News: चार दिन से हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर आवागमन ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Haryana-Uttar Pradesh border stalled for four days
- प्रशासन ने घीड़ और आसपास के गांवों को डायल 112 के जरिए किया सतर्क
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कुंजपुरा। बाढ़ जैसे हालात के कारण बुधवार को चौथे दिन भी हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इसी बीच दोपहर बाद घीड़ में गांव तेज गति से यमुना का पानी प्रवेश कर गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी गति से पानी आगे बढ़ता रहा तो बुधवार देर रात तक शेरगढ़ टापू तक पानी पहुंच सकता है। इन हालात के बीच डायल 112 की गाड़ी के माध्यम से घीड़ व आसपास के विभिन्न गांव में लोगों को अलर्ट कर दिया गया।



हालांकि यमुना पुल पर बुधवार को पानी का स्तर करीब डेढ़ फुट कम आंका गया, लेकिन इंद्री क्षेत्र में गढ़पुर टापू गांव के पास यमुना की पटरी में लगातार बढ़ते जा रहे कटाव से आसपास क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ सरीखे हालात नजर आ रहे हैं। गांव चौरा के बाद अब पानी गांव शेरगढ़ टापू व मोदीपुर गांव की तरफ बढ़ने लग गया है। अहम बात है कि बीते रविवार की रात 11 बजे से हरियाणा यूपी सीमा पर यातायात बंद होने के कारण दोनों प्रदेशों के बीच दूध एवं सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं अथवा सामान की सप्लाई कटने से समस्या बनती जा रही है। जिसका सीधा असर बाजार में दूध एवं सब्जियों सहित अन्य कई वस्तुओं के बढ़ते दाम के रूप में सामने आ रहा है। कुछ रोजमर्रा की चीजें के एकाएक बढ़े भाव एवं खपत बढ़ने से जरूरतमंद लोगो की जेब पर प्रतिकूल असर पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन




करनाल से यमुनानगर बस सेवा बंद



करनाल से यमुनानगर की तरफ चलने वाली सरकारी बस सेवा को भी बंद कर दिया गया। करनाल जिले से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर एवं गंगोह सहित अन्य क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण करने एवं रोजगार के लिए रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अन्य व्यक्ति जाते हैं। बस सेवा बंद हो जाने वाले छात्र अन्य लोगों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें वाया कुरुक्षेत्र यमुनानगर के रास्ते उत्तर प्रदेश जाना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य एक वैकल्पिक रास्ते करनाल मेरठ रोड से शामली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed