{"_id":"6acaa577b898459bc8044b58","slug":"traffic-jam-on-national-highway-44-lasts-over-5-hours-delhi-bound-vehicles-crawled-along-karnal-news-c-18-knl1018-1010073-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नेशनल हाईवे-44 पर 5 घंटे से ज्यादा जाम, दिल्ली जाने वाले वाहन रेंगते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नेशनल हाईवे-44 पर 5 घंटे से ज्यादा जाम, दिल्ली जाने वाले वाहन रेंगते रहे
विज्ञापन
करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार शाम करनाल से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। शाम करीब छह बजे शुरू हुआ जाम रात 11 बजे तक भी खत्म नहीं हो सका। पांच घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रक, कार और बसों की लंबी कतारों के कारण वाहन चालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई-कई घंटे की देरी हुई।
शाम के समय हाईवे पर जाम लगने के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे, जबकि कई जगह वाहनों की लंबी कतार लग गईं। ट्रक चालकों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लगाना पड़ा। शाम को शुरू हुई यह परेशानी देर रात तक बनी रही।
आईटीआई चौक से मेरठ रोड की ओर डायवर्ट किए वाहन
हाईवे पर यातायात का दबाव कम करने और वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकालने के लिए कई वाहनों को आईटीआई चौक से मेरठ रोड की ओर डायवर्ट किया गया। हालांकि, इसके बावजूद जाम की स्थिति में पर्याप्त सुधार नहीं हो सका। दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को देर तक इंतजार करना पड़ा। वैकल्पिक रास्ते से निकाले जा रहे वाहनों के बावजूद हाईवे पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
देर रात तक मौके पर डटी रही ट्रैफिक पुलिस
जाम की स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान देर रात तक मौके पर तैनात रहे। पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने और यातायात को सुचारु कराने के प्रयास में जुटे रहे। हाईवे ट्रैफिक प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि हाईवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से एक ही लेन से वाहन निकल पा रहे हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते यह जाम लगा है। जिसे देर रात तक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी खुलवाते रहे।